मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, छह की मौत, 20 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, छह की मौत, 20 घायल

आंध्र प्रदेश। नेल्लोर जिले के कवाली मुसुनुर टोल प्लाजा पर आज (शनिवार) तड़के दो बजे के बाद एक लॉरी (ट्रक) और सामने से आ रही एक निजी बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी लॉरी को एक अन्य लॉरी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान सामने से आ रही एक निजी बस लॉरी से टकरा गई और यह हादसा हो गया। हादसे में बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। बस चेन्नई से हैदराबाद जा रही थी।पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को नेल्लोर के नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अब तक मृतकों में तीन की पहचान हो सकी है। इनमें से दो ट्रक चालक और तीसरा बस चालक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें