मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

अफगानिस्तान में सड़क हादसा, 11 यात्रियों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा दरायेम जिले में वाहन के खाई में गिर जाने से हुआ। जिला पुलिस प्रमुख सैयद मीर खांगर ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ और मरने वालों में सात लोग एक ही परिवार के थे।

इसी दिन सुबह, पूर्वी गजनी प्रांत में एक कार और बस की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हुआ।

इससे पहले 1 सितंबर को उत्तरी जौजजान प्रांत के आकचा जिले में एक कार के पलटने से आठ यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता कारी अब्दुल सत्तार ने बताया कि चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए पांच सीटों वाली कार में 12 लोगों को बैठा लिया था।

अफगानिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों में सड़क हादसों में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से सबसे भीषण हादसा अगस्त में पश्चिमी हेरात प्रांत में हुआ था, जब 79 लोगों की मौत हो गई थी।

27 अगस्त को काबुल के पश्चिम में अर्घंदी इलाके में एक बस पलटने से कम से कम 25 यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। यह हादसा दक्षिणी कंधार को राजधानी काबुल से जोड़ने वाले राजमार्ग पर लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुआ था।

इसके अलावा 24 अगस्त को बदख्शां प्रांत के कोहिस्तान जिले में पुल-ए-शोपाय इलाके में एक वाहन पलट जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें