मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

राजेश कुमार सिंह बने नए रक्षा सचिव, पदभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजेश कुमार सिंह बने नए रक्षा सचिव, पदभार संभाला

नई दिल्ली। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर वरिष्ठ आईएएस राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में कार्यभार संभाल लिया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2024 को विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव) का पदभार ग्रहण किया था।कार्यभार संभालने से पहले राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश हमेशा मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा। वीर सैनिकों की असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। इससे पहले राजेश कुमार सिंह 24 अप्रैल, 2023 से 20 अगस्त तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पहले उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव का पद पर कार्य किया।उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन, आयुक्त (भूमि), डीडीए में निदेशक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव, कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव और भारतीय खाद्य निगम मुख्य सतर्कता अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने राज्य सरकार में शहरी विकास सचिव और हाल ही में केरल सरकार के वित्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें