मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

राजद जदयू से गठबंधन तोड़ने को इच्छुक नहीं, निर्णय लेने के लिए लालू अधिकृत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

- राजद विधानमंडल दल की बैठक संपन्न

पटना। बिहार में जबरदस्त सियासी उथल-पुथल के बीच शनिवार को राजद विधानमंडल दल की बैठक संपन्न हुई। ढाई घंटे लंबी चली बैठक के बाद राजद सांसद मनोज झा ने मीडिया को बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक बहुत सकारात्मक हुई। अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव मौजूद थे।बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा हुई, चाहे वो समकालीन राजनीति में जो चल रहा है, राष्ट्रीय मुद्दे हों या राज्य के मुद्दे हो, हर मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विश्लेषण के बाद सब लोगों ने हाथ उठाकर किसी भी प्रकार के निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत किया है। बैठक में लालू यादव ने सभी विधायकों को पटना में रहने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुख-दुख में सब साथ रहे हैं। हम लोगों ने जब-जब आप लोगों को बुलाया है आप एकजुट होकर आए हैं। लालू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाइए। सरकार नहीं छोड़ना है। किसी को इस्तीफा नहीं देना है। मनोज झा के अनुसार, राजद नीतीश कुमार से गठबंधन तोड़ने को इच्छुक नहीं है।

- खरगे ने किया लालू-ममता और येचुरी से बात

इस फूट के बारे में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से एएनआई ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जदयू के इंडी गठबंधन से बाहर होने जैसी किसी बात की जानकारी नहीं है। उनके मन में क्या है यह स्पष्ट नहीं है। खरगे इस वक्त कर्नाटक के कलबुर्गी में हैं, उन्होंने कहा कि वे यहां से देहरादून जा रहे हैं। इसके बाद वे दिल्ली जाएंगे। पूरी जानकारी लेने के बाद वे इस बारे में बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि देखते हैं आगे क्या होता है, हमारा उद्देश्य सभी को एक साथ जोड़ना। उन्होंने ममता बनर्जी, लालू यादव, और सीताराम येचुरी से भी बात की है। अगर हम मिलते हैं तो हम कड़ी लड़ाई लड़ेंगे और इंडी गठबंधन सफल होगा।

- पूर्णिया में आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

बिहार में राजनीति घमासान के बीच कांग्रेस ने अपने सभी 19 विधायकों को राजधानी पटना से 300 किलोमीटर दूर पूर्णिया के एक होटल में पहुंचने का निर्देश दिया है। यह होटल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के करीबी का बताया जाता है। अखिलेश सिंह भी शनिवार को पूर्णिया पहुंचे हैं। वे सभी विधायकों के साथ रविवार को बैठक करेंगे।श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के लोगों के साथ राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में जो कुछ भी होगा, हमारे हक में होगा। पूर्णिया में ही कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होगी। सियासी उठापटक के बीच हम लोग अपना काम करते रहेंगे। राजद ने विधानसभा में संख्या बल ज्यादा होने के संबंध में कुछ नहीं कहा है, सिर्फ अफवाह है। वहीे श्री सिंह ने दो टूक कहा है कि किसी भी हालत में पार्टी के विधायक कहीं नहीं जाएंगे। हमलोग पूरी तरह से एकजुट हैं। साथ ही यह भी दावा किया है कि उनके संपर्क में भाजपा के 20 विधायक हैं।बता दें 29 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार आने वाली है। न्याय यात्रा अररिया से बिहार में प्रवेश करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें