मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

बांकीपुर उपचुनाव के लिए राजद ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, महागठबंधन में मतभेद से किया इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांकीपुर उपचुनाव के लिए राजद ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, महागठबंधन में मतभेद से किया इनकार

पटना। पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने एक बार फिर रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन की ओर से रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया था और इस बार भी पार्टी ने उन्हें ही टिकट देने का निर्णय लिया है।

मंगनी लाल मंडल ने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा कुमारी गुप्ता महागठबंधन की उम्मीदवार थीं। उन्हें करीब 47 हजार वोट मिले थे और वह दूसरे स्थान पर रही थीं। पार्टी ने उनके पिछले प्रदर्शन और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए एक बार फिर उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि इस बार बांकीपुर की जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी और राजद की उम्मीदवार को जीत दिलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने की अपील भी की।

महागठबंधन के भीतर सीट को लेकर कांग्रेस के दावे संबंधी सवाल पर मंगनी लाल मंडल ने किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सहयोगी दलों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

उन्होंने कहा, "हम लोग एक हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे।"

बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई है। निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस सीट पर जन सुराज पार्टी पहले ही अपने प्रमुख चेहरे प्रशांत किशोर को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं, अन्य दल भी अपने-अपने उम्मीदवारों के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव को बिहार की राजनीति का सबसे प्रतिष्ठित और बहुचर्चित मुकाबला माना जा रहा है। अब सभी की नजरें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा और आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें