तेजस्वी यादव के आवास पर रोके गए राजद विधायक, नहीं जा सकेंगे घर
पटना । विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी बचाने और नई सरकार के विश्वास मत के खिलाफ एकजुट होकर वोट करने को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर राजद और वाम दलों के विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक के बाद सभी विधायकों को तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 05 देशरत्न मार्ग पर रोका गया है। फ्लोर टेस्ट तक राजद के सभी विधायक तेजस्वी के आवास पर ही रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से लौटने के बाद कांग्रेस विधायकों को भी तेजस्वी के रखा जा सकता है इसके अलावा वाम दलों के विधायक भी यहां रह सकते हैं।तेजस्वी यादव के आवास पर तकरीबन पांच घंटे से चल रही बैठक में विधायकों को पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया। राजद ने दावा किया कि उसके सभी विधायक एकजूट हैं। तेजस्वी के आवास पर भाकपा माले समेत अन्य वामदलों के विधायक मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार बैठक में सभी विधायकों को निर्देश दिया गया है कि वे सोशल मीडिया पर फिलहाल एक्टिव नहीं रहेंगे और दूरी बनाकर रहें।विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 05 देशरत्न मार्ग पर राजद के सभी विधायकों को रोक लिया गया है। उन्हें घर जाने से मनाही की है वे अब फ्लोर टेस्ट यानी सोमवार तक तेजस्वी यादव के आवास में ही रहेंगे। सभी विधायकों के सामान अब धीरे-धीरे तेजस्वी यादव के आवास पहुंचाये गये।





