मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

राजद विधायक फैसल रहमान पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, नीतीश कुमार से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद विधायक फैसल रहमान पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित होने के बाद उनके दिल्ली जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, गुरुवार को राजद विधायक फैसल रहमान के नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है।

राजद के विधायक फैसल रहमान द्वारा नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सियासी हलचल मच गई है। ढाका विधानसभा से राजद के विधायक फैसल रहमान गुरुवार को अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में पोस्ट की है।

उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "इस दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास हेतु सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।"

बता दें कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान राजद के विधायक फैसल रहमान ने मतदान नहीं किया था और अनुपस्थित थे। उन्होंने उस दौरान बताया था कि उनकी माता की तबीयत खराब होने के बाद वह उनके इलाज को लेकर दिल्ली में हैं।

इसके बाद राजद ने अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उल्लेखनीय है कि फैसल रहमान पहले जदयू में ही थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने ढाका से राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस बीच, जदयू से उनकी नजदीकियों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें