मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री के उल्टा लटकाने वाले बयान को राजद ने बिहारियों से जोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। शनिवार को पटना के पालीगंज में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माफिया और जंगलराज का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि हम माफिया को उल्टा करके सीधा कर देंगे। शाह के उक्त बयान को राजद ने बिहारियों से जोड़ दिया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में छापेमारी का दौर चल रहा है, ईडी सक्रिय है। आचार संहिता लगनी है। बिहार में जनसैलाब तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रहा है। पीएम को पता है कि बिहार तेजस्वी मय हो गया है। यही कारण है कि भाजपा को डर लग रहा है।

पालीगंज में गृह मंत्री ने कहा कि उल्टा लटका देंगे। किसको लटकाएंगे बिहारियों को। बिहारी माकूल जवाब देना जानते हैं। ऐसा उल्टा लटकाएगी कि ऐसी बात कहने का साहस नहीं कर पाएंगे। विपक्ष के लोगों के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? भाजपा पार्टी नहीं लड़ रही है देश में बल्कि ईडी और सीबीआई लड़ रही है। जितने भ्रष्टाचारी की चर्चा भाजपा करती थी, ऐसे लोग भाजपा से मिल गए तो ठीक हो गए।

उन्होंने आगे कहा कि जनता देख रही है। मुद्दों पर बात होगी देश में। मोदी बनाम मुद्दा होगा। अब न्यायिक संस्थाओं के लोग रिजाइन करके भाजपा में जा रहे हैं। क्या होगा न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका का। देश की जनता इस सब का जवाब 2024 लोकसभा चुनाव में देगी।

इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि बिहार को माफिया मुक्त करने की मुहिम चल रही है। 14 करोड़ बिहारियों से पीएम मोदी का वादा है। बिहार में माफिया राज नहीं चलेगा, सिर्फ कानून का राज रहेगा। अमित शाह ने साफ कह दिया है कि जो माफिया है, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। चाहे माफिया कोई भी हो। राजद के माफियाओं पर कार्रवाई होगी ही। ये वे लोग हैं जो बिहार की जनता को लूटा है। बालू माफिया, शराब माफिया, छिनतई, अपहरण करने वालों को लालू परिवार संरक्षण देता है। ऐसे लोगों पर नकेल कसी जा रही है तो लालू परिवार और राजद को दिक्कत हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें