मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

सरकार बनी तो 15 अगस्त को देश के एक करोड़ बेरोजगारों को दी जायेगी सरकारी नौकरी : तेजस्वी प्रसाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया । बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद ने अररिया के

वीरनगर विषहरिया में राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम के पक्ष में बुधवार को

चुनावी जनसभा को संबोधित किया।भारी भीड़ के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी

प्रसाद ने अपने संबोधन में भाजपा और एनडीए नेताओं को आड़े हाथ लिया और

प्रधानमंत्री समेत भाजपा पर जमकर बरसे।

उन्होंने अपने संबोधन में

कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव देश को बचाने और बनाने का चुनाव

है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के साथ-साथ गंगा जमुनी तहजीब

बचाने का यह चुनाव है।

उन्होंने भाजपा सांसद पर प्रहार करते हुए

कहा कि भाजपा सांसद जीतकर जाने के बाद दोबारा नहीं आते हैं।राज्य और केंद्र

सरकार में भाजपा की सरकार है लेकिन वे केवल लोगों को ठगने का काम कर रहे

हैं। आज देश का सबसे बड़ा दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई है लेकिन

प्रधानमंत्री महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं

वे केवल हिंदू मुसलमान के बीच झगड़ा लगाकर दस वर्षों से राज करने का काम कर

रहे हैं।

तेजस्वी प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा

प्रधानमंत्री करार दिया और कहा कि वह गोबर को भी हलवा बना देते हैं। वहीं

भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि 17 महीने के अपने कार्यकाल में उन्होंने 5

लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया और यदि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार

बनी तो 15 अगस्त को बेरोजगारी से बेरोजगारों को आजादी दी जाएगी। देश में

एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।साथ ही उन्होंने घरेलू गैस

सिलेंडर की कीमत पांच सौ रुपये करने,200 यूनिट बिजली मुफ्त करने, प्रति साल

गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली बहनों को एक लाख रुपैया का सहयोग देने की भी

बात कही। उन्होंने आमजनों से संगठित होकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में

मतदान करने की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाना गाकर

लोगों को लुभाने की कोशिश की।

चुनावी जनसभा में तेजस्वी प्रसाद के

अलावे राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान पार्षद कारे साहब, पूर्व

सांसद सुकदेव पासवान, पूर्व विधायक अनिल यादव, प्रत्याशी शाहनवाज आलम,

अनवर, कमरूज्जमा, पोलो झा सहित भारी संख्या में रजत के नेता और कार्यकर्ता

मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें