मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

राजद नेता मंडल अविनाश आनन्द ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पोट्रेट किया भेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजद नेता मंडल अविनाश आनन्द ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पोट्रेट किया भेंट

फारबिसगंज/अररिया।राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा जगाओ - तेजस्वी सरकार बनाओ रैली में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह राजद युवा नेता मंडल अविनाश आनन्द ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पोट्रेट भेंट की।मौके पर जन-जन का संकल्प महानायक ही बिहार का विकल्प के साथ जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, लालू यादव के तस्वीर के बीच युवा महानायक तेजस्वी यादव की उभरता तस्वीर लगा यह पोट्रेट कह रहा है कि बिहार का आगामी समाजवादी विचार धारा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब तेजस्वी के कंधों पर है।राजद नेता आनंद ने कहा कि अब समय आ गया है, हमें अपने समाजवादी घर में वापस आने की, जो सम्मान अतिपिछड़ा समाज को राष्ट्रीय जनता दल ने दिया, चाहे वह राजनीतिक हिस्सेदारी, प्रशासनिक हिस्सेदारी में उनके संख्या के हिसाब से भागीदार बनाया।राजद नेता आनंद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं को सांगठनिक ढांचा मजबूत करने, समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों से संपर्क, समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने, संगठित व एकजुट रहने का मूलमंत्र दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें