मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

तेजस्वी ने बताया राजद का नया फुल फॉर्म, कहा - RJD का मतलब- R-राइट्स,J- जॉब्स, D-डेवलपमेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेजस्वी ने बताया राजद का नया फुल फॉर्म, कहा - RJD का मतलब- R-राइट्स,J- जॉब्स, D-डेवलपमेंट

तेजस्वी ने बताया राजद का नया फुल फॉर्म, कहा - RJD का मतलब- R-राइट्स,J- जॉब्स, D-डेवलपमेंट

पटना। गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास रैली हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि- ये वही गांधी मैदान है, जहां से हमने 2 लाख नौकरियां बांटी। आज सरकार अपने नाम पर पोस्टर लगवा रही है। नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए हैं, वो कहते थे कि इतनी नौकरियों के लिए पैसा कहां से आएगा। हमारी सरकार बनी तो हमने 5 लाख नौकरियां दी। इसके साथ ही तेजस्वी ने आज RJD का नया फूल फॉर्म भी बताया है। तेजस्वी ने कहा कि -अब राजद को कोई MY की पार्टी कहता है, मैं कहता हूं ये BAAP की पार्टी है। तेजस्वी RJD का मतलब समझाते हुए कहा- R से राइट्स, J से जॉब्स, D से डेवलपमेंट। आगे कहा कि मेरे पिता भाजपा के आगे कभी नहीं झुके, ना झुकेंगे। आप लोग मजबूत इरादे के साथ यहां आए हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं कि पुराने सभी रेली का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके आगे नेता विपक्ष ने कहा कि - मेरे चाचा तो पलटीमार है और मोदी जी झूठ बोलने के मैन्युफैक्चरर हैं, होलसेलर हैं। मोदी जी ने ना कोई कारखाना दिया, ना नौकरी दी। विशेष राज्य का दर्जा क्या ही देंगे। गोबर को गाजर का हलवा बता कर भाजपा के लोग परोस देते हैं। कल मोदी जी बोले मैं अपने पिता का नाम और काम क्यों नहीं गिनाता। मोदी जी जरा आज कान खोल के सुनिए। लालू जी ने ऐतिहासिक काम किया। 90 हज़ार करोड़ का मुनाफा यूपीए -1 में हुआ था। रेलवे को आज तक मुनाफा नहीं हुआ था, लालू जी ने दिलवाया। 10 साल में कितना मुनाफा हुआ ये बताइए।इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि -हमलोग डरेंगे, झुकेंगे नहीं। जनता की लड़ाई में जनता के लिए लड़ेंगे। बीजेपी वाशिंग मशीन के साथ दुष्ट मशीन भी हो गई है। सभी पार्टियों का कूड़ा वहां जाता है। बीजेपी वालों ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाया है। एक साउंड माउंट है तो दूसरा लाउड माउन्ट हैं। बड़बोले हैं। पिछले 14 साल से चुनाव नहीं लड़े हैं। लड़े हैं तो राजद से जीते हैं। सम्राट चौधरी 5-5 साल में पार्टी बदलते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें