मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

महारैली की तैयारी में जुटा राजद -तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा समाप्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर रात पटना पहुंचे। तेजस्वी यादव बीते 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर थे। उनकी यात्रा 29 फरवरी को देर रात समाप्त हो गई है। तेजस्वी यादव अपनी यात्रा के दौरान सूबे के सभी जिलों में भम्रण किए। पूर्व डिप्टी सीएम ने 3000 किलोमीटर की यात्रा की। सभी जिलों में जाकर तेजस्वी ने जनता से संबोधन कर उनकी विश्वास को जीतने की कोशिश भी की। कहीं ना कहीं तेजस्वी अपने इस यात्रा में सफल भी रहे। तेजस्वी यादव की यात्रा में उन्हें जनता का साथ मिला। तेजस्वी की यात्रा में भारी जनसैलाब भी देखने को मिला।

वहीं कल देर रात तेजस्वी की यात्रा समाप्त हो चुकी है। तेजस्वी मोकामा, बाढ़ होते हुए बख्तियारपुर में लोगों से प्यार और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनकी यात्रा पटना पहुंच कर समाप्त हो गई। इस दौरान तेजस्वी यादव की राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। तेजस्वी यादव पर फूल बरसाई गई। वहीं आधी रात को तेजस्वी राबड़ी आवास पहुंचे। मालूम हो कि, सीएम नीतीश के महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद तेजस्वी यादव विपक्ष में है। तेजस्वी 20 फरवरी से जनविश्वास यात्रा पर निकले थे। तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर से अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। अपने पहले चरण की यात्रा में तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित किया जबकि दूसरे चरण की यात्रा में उन्होंने रोड शो और नुक्कड़ किया। तेजस्वी यादव ने दूसरे चरण की शुरूआत हाजीपुर से की। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश और पीएम पर जोरदार निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को बुर्जुग बताते हुए कहा कि अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है। बता दें कि, तेजस्वी यादव की यात्रा पहले की समाप्त हो गई है। लेकिन 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में राजद के द्वारा जनविश्वास महारैली का आयोजन होगा। इस रैली को लेकर गांधी मैदान में जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। मंच बनाया जा रहा है। इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि इंडी गठबंधन के कई सहयोगी दल भी इस महारैली में शामिल हो सकते हैं। वहीं तेजस्वी यादव इस रैली के द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ हुकांर भरा जाएगा। तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अपने 17 सालों के कामों की चर्चा करते हुए जनता से एक मौका भी मांगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें