मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन में बिना सीट शेयरिंग के फैसले के बीच राजद ने दिया पार्टी का सिबंल -चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की कर दी घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महागठबंधन में बिना सीट शेयरिंग के फैसले के बीच राजद ने दिया पार्टी का सिबंल  -चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की कर दी घोषणा

महागठबंधन में बिना सीट शेयरिंग के फैसले के बीच राजद ने दिया पार्टी का सिबंल

-चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की कर दी घोषणा

पटना।लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियां सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटी हुई है। एक ओर जहां बिहार एनडीए में सीट बंटवारा हो गया है। वहीं महागठबंधन में अब भी सीट बंटवारा को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है आज शाम तक सीट बंटवारा तय हो सकता है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राजद ने अपने कुछ प्रत्याशियों को सिबंल भी दे दिए हैं। बताया जा रहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने स्वयं ही पार्टी का सिंबल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत को गया लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। कुमार सर्वजीत को लालू यादव ने स्वयं ही पार्टी का सिंबल दिया है। वहीं जदयू के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा औरंगाबाद से आरजेडी उम्मीदवार बनाए गए हैं तो नवादा से श्रवण कुशवाहा को राजद प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को बक्सर से मैदान में उतारा जाएगा। खबरों की माने तो कुछ सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस में अभी भी पेंच फंसा हुआ है। सीटों को लेकर आरजेडी का कांग्रेस पर दबाव कायम है। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण की चार सीटों-औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई पर आरजेडी ने लड़ने का फैसला किया है।बता दें कि, इंडिया गठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। लेकिन इसके बावजूद लालू यादव अपने प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल दे रहे हैं। वहीं बीते दिन राजद ने संसदीय बोर्ड की बैठक भी बुलाई थी। वहीं अब कई प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दिए जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो राजद में नवादा से श्रवण कुशवाहा, सारण से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, महाराजगंज से प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह, शिवहर से रमा देवी और पूर्णिया से पप्पू यादव के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें