राजद और कांग्रेस ने जनता को लुटा लूटने का काम किया : विजय सिन्हा
कटिहार,। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सोमवार को
रुपौली विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए जाने के क्रम में कटिहार
में मीडिया को संबोधित किया। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल के मिरचाईबाड़ी
आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री ने राजद
और कांग्रेस पर
जमकर हमला करते हुए कहा कि लालू प्रसाद का सपना था कि तेजस्वी यादव को
बिहार किसी भी तरह से बिहार का मुख्यमंत्री बनाये। लेकिन उनका सपना पूरा
होने वाला नही है।
विजय सिन्हा ने कहा कि राजद और कांग्रेस अपने शासन
काल में सिर्फ और सिर्फ जनता को लुटा
लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि
जिस तरह 2010 के विधानसभा चुनाव में राजद सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई थी आने
वाले 2025 के बिहार विधानसभा के चुनाव में राजद 25 सीट भी नही ला पाएगी।
समाप्त





