मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान हाईकोर्ट : कोर्ट के आदेश के बाद भैरू बाग के बाहर क्वार्टर कराए खाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान हाईकोर्ट : कोर्ट के आदेश के बाद भैरू बाग के बाहर क्वार्टर कराए खाली

जोधपुर। भैरू बाग के बाहर बने श्री ओसवाल सिंह सभा के क्वार्टर को हाइकोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया गया।ओसवाल शिक्षण समिति के सचिव प्रकाश जैन ने बताया कि ये क्वार्टर लम्बे समय से कब्जे में थे और किरायेदारों के खिलाफ हाइकोर्ट में मुकदमा जीता गया था। ये क्वार्टर सालों से कुछ किरायेदारों के कब्जे में थे, जो न तो किराया दे रहे थे और न ही क्वार्टर खाली कर रहे थे।शुक्रवार को आमीन की मौजूदगी और ओसवाल सिंह सभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्वार्टर को खाली कराया गया। दिलीप कुमार जैन ने बताया कि भैरू बाग के बाहर आठ क्वार्टर बने हुए हैं जिसमें से चार पहले कोर्ट के आदेश से खाली करा दिये गये थे] आज कोर्ट के आदेश के बाद दो क्वार्टर खाली करा दिए गए। बाकी दो क्वार्टर पांच तारीख तक खाली करा दिए जाएंगे जिसके बाद खाली कराए गए क्वॉर्टर के लिए आगे समाज की योजना के अनुसार इन्हें इस्तेमाल में लिया जाएगा इस मौके पर समाज के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें दिलीप कुमार जैन, गौतम सांड, प्रकाश जैन, रमेश धारीवाल, वीरेंद्र भंसाली, मुकेश सांड, अशोक बागरेचा, दिनेश माहेश्वरी, नलिन मेहता और शीतल भंसाली शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें