मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन लोटस राजद का ख्याली पुलाव था : ऋतुराज सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि ऑपरेशन लोटस राजद का ख्याली पुलाव था। जो खुद विधायकों को बंद कर रखे हुए थे वो सवाल उठा रहे हैं।ऋतुराज सिंह ने कहा कि भाजपा में लोग स्वाभाविक रूप में आ रहे हैं। भाजपा में आने वाले लोग पीएम मोदी से बेहद प्रभावित और जनता से मिल रहे रुझान पर आ रहे हैं। भाजपा में आने वाले बिना किसी दबाव के आ रहे हैं। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि क्या कोई भाजपा के द्वारा जोर जबरदस्ती किया गया है?उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले को खुद से सवाल करना चाहिए की क्या कभी सामान्य लोग के घर कोई एजेंसी जाती है। ईडी और सीबीआई की टीम हमेशा वहां जाती है जहां उल्टा-पुल्टा काम होता है और जो लोग इसमें संलिप्त रहते हैं। सीबीआई-ईडी तो वहां जाती है जब कोई गरीब का पैसा-रुपये अपने पिटारे में छिपा कर रख लेता है। आप वह लोग हैं जो गरीब लोग का पैसा ले लिए, उनके रोजगार के नाम पर जमीन लिखवा लिए और संपत्ति अर्जित कर लिया। ऐसे लोग के पास हमेशा ईडी जायेगी और आगे भी कड़ाई से करवाई करेगी। हमारे पीएम कहते हैं, न खाऊंगा और न किसी को कभी खाने दूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें