मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वत लेकर शराब मामले में आरोपी को छोड़ने के मामले में उत्पाद दारोगा निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,16 मई(हि.स.)। मोतिहारी मद्य निषेध थाना में पदस्थापित उत्पाद

दारोगा विकाश कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है।उक्त कारवाई डीएम

सौरभ जोरवाल की अनुशंसा पर मद्य निषेध मुख्यालय पटना द्धारा किया गया है।

निलंबन के दौरान दारोगा विकास का मुख्यालय मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया

है।

जानकारी के अनुसार दारोगा विकास पर शराब मामले में आरोपी को

पकड़ने और राशि उगाही कर छोड़ने के आरोप है। बताया गया है कि रधुनाथपुर ओपी

क्षेत्र से पकड़े गये शराब मामले के एक आरोपी ने डीएम सौरभ जोरवाल से

शिकायत की थी,जिसमें आरोपी अपने को निर्दोष बताते हुए दारोगा विकास कुमार

सिन्हा पर उसे रधुनाथपुर से पकड़कर कचहरी चौक स्थित उत्पाद थाना में बंद

करने और जेल भेजने का भय दिखा रुपये वसूल कर छोड़ने का आरोप लगाया है।

जिला

उत्पाद सहायक आयुक्त नीरज कुमार ने विभागीय कार्रवाई में दारोगा विकास

कुमार सिन्हा के निलंबन की पुष्टी करते हुए बताया कि मामले की जानकारी

मिलने के बाद कचहरी चौक स्थित उत्पाद थाना परिसर में खराब पड़े सीसीटीवी

कैमरा को चालू कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि इस मामले में

पीड़ित ने अप्रैल 2024 में डीएम से शिकायत की थी,जिसके बाद डीएम के अनुशंसा

पर विभागीय जांच के साथ सदर एसडीओ व जिला पुलिस मुख्यालय के डीएसपी ने भी

मामले की सूक्ष्मता से जांच की। इन अधिकारियो ने पीड़ित शिकायतकर्त्ता और

पैसा देने वाले दोंनों का बयान दर्ज किया गया साथ ही उत्पाद पुलिस के जवान व

चालक से भी पूछताछ की गई। जांच में पीड़ित को हिरासत में लेने और फिर

छोड़ने का मामला सही पाये जाने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौपा गया,जिसके आलोक

में डीएम की अनुशंसा किये जाने के बाद उत्पाद मुख्यालय पटना ने निलंबन की

कार्रवाई की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें