मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

विशाखापत्तनम, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापत्तनम में

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बुधवार को खेले गए टाटा इंडियन

प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना

लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा गुरुवार को जारी एक आधकारिक

बयान में कहा गया, “न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार

संहिता के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का यह सीज़न का दूसरा अपराध था,

इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा इम्पैक्ट

प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख

रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया

गया है।”

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन (39 गेंद, 85 रन, 7 चौके, 7 छक्के),

अंगक्रिस रघुवंशी (27 गेंद, 54 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आंद्रे रसल (19 गेंद,

41 रन, 4 चौके, 3 छक्के) और रिंकू सिंह (8 गेंद, 26 रन, 1 चौका, 3 छक्का)

की विस्फोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन का विशाल स्कोर

खड़ा किया।

जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवरों में 166 रन

पर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54)

ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक

कर नहीं खेल सका, 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें