मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

रीवा में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम के कचरा वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रीवा में भीषण सड़क हादसा, नगर निगम के कचरा वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार नगर निगम के कचरा वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और युवक करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ट्रक के पिछले टायरों के बीच फंस गए। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर रायपुर कर्चुलियान से रीवा की ओर आ रहे थे। रीवा-मनगवां मार्ग स्थित बायपास पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार नगर निगम के कचरा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और सवार सड़क पर उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गए।टायरों के बीच फंसे घायलों को लोगों ने निकालाहादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को ट्रक के पहियों के बीच से निकालकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के सीएमओ डॉ. अलख प्रकाश ने बताया कि दोनों घायलों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी शुभम सोनी के अनुसार, नगर निगम का कचरा वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं बाइक सवार भी जल्दबाजी में सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकीपुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले युवक और दोनों घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें