मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

रीवाः रोजगार मेले में 6 कंपनियों ने 292 युवाओं का विभिन्न पदों पर किया चयन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रीवा,। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए

गुरुवार को मध्यप्रदेश संकल्प योजना के तहत आईटीआई रीवा में एक दिवसीय

रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 508 बेरोजगार युवक-युवतियों ने अपना

पंजीयन कराया। मेले में निजी क्षेत्र की शामिल कंपनियों ने 292 युवाओं का

चयन कर उन्हें आफर लेटर प्रदान किया।

इस संबंध में

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार

उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

इनमें निजी क्षेत्र की कंपनियां तथा संस्थाएं शामिल होकर युवाओं का चयन

करती हैं। रोजगार के इच्छुक युवाओं का सबसे पहले पंजीयन किया गया। इसके बाद

कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा

वेतनमान के आधार पर युवाओं का चयन किया गया। आईटीआई रीवा में आयोजित रोजगार

मेले में 6 कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों द्वारा 292 युवाओं का चयन किया

गया है।

रोजगार उप संचालक ने बताया कि डिक्सान टेक्नालाजी

प्राइवेट लिमिटेड नोएड द्वारा 68 युवाओं का चयन किया गया है। इसी प्रकार

एमआरएफ टायर्स भरूच गुजरात द्वारा 43 युवाओं का तथा आईसेक्ट रीवा द्वारा 30

युवाओं का चयन किया गया। एलएण्डटी कन्स्ट्रक्शन स्किल्स अहमदाबाद गुजरात

ने 128, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस रीवा ने 13 और प्रगतिशील बायोटेक रीवा ने

10 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले के आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय तथा

आईटीआई रीवा के कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें