मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

(संशोधित) अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 10 मई को फैसला आएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद

केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर 10 मई को फैसला सुनाएगा। आज जस्टिस

संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईडी के वकील एएसजी एसवी राजू को एक

मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।

सुप्रीम कोर्ट

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर 9 मई को सुनवाई

करेगा। एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान आज जस्टिस संजीव खन्ना ने एएसजी

एसवी राजू से कहा, ''आपको कल अरविंद केजरीवाल मामले पर जवाब देना है।

अंतरिम आदेश (BAIL) के संबंध में हम शुक्रवार को आदेश पारित कर सकते हैं।"

कोर्ट

ने 7 मई को सुनवाई के दौरान कहा था कि यह एक असाधारण स्थिति है, क्योंकि

चुनाव चल रहा है और एक मुख्यमंत्री जेल में हैं। हम केजरीवाल की अंतरिम

जमानत पर सुनवाई करेंगे, क्योंकि यह सामान्य मामला नहीं है। जस्टिस खन्ना

ने कहा था कि हम अंतरिम जमानत पर सुनवाई सिर्फ इसलिए नहीं कर रहे कि

केजरीवाल राजनेता हैं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कुछ विशेष और असाधारण

परिस्थिति हो सकती है। हम यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि केजरीवाल के

लिए चुनाव ऐसी असाधारण स्थिति है क्या।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें