मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर समीक्षा बैठक, मंत्री रविंद्र इंद्राज ने दिए नए नाम जोड़ने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर समीक्षा बैठक, मंत्री रविंद्र इंद्राज ने दिए नए नाम जोड़ने के निर्देश

नई दिल्ली। समाज कल्याण, एससी /एसटी कल्याण, चुनाव और सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में पेंशन योजना की प्रगति की जानकारी दी।समाज कल्याण मंत्री ने योजना की प्रगति जानने के साथ ही पेंशन में नए नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए। ऐसी पेंशन, जो किसी वजह से लौट कर आई हैं, अन्य पेंशन जिन पर आवेदनों के जरिए आपत्तियां लगी हैं, उनके निस्तारण को लेकर भी बैठक में निर्देश दिए। बैठक में लाभार्थियों के थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन और सीएससी की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई।समाज कल्याण मंत्री ने आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण और आवेदकों को चक्कर न लगाने पड़ें, इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाते आवश्यक दस्तावेजों से लिंक हों ताकि डीबीटी में कोई समस्या न आए। अधिकारी लगातार इसकी जानकारी जुटाएं और पेंशन लाभार्थियों से फीडबैक लें। दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से चार लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें