मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में जल शक्ति मंत्री से मिले रेवंत रेड्डी, कई अहम मुद्दों पर हुई वार्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में जल शक्ति मंत्री से मिले रेवंत रेड्डी, कई अहम मुद्दों पर हुई वार्ता

नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से यहां मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तुम्मिदिहेट्टी बैराज की प्रस्तावित ऊंचाई को लेकर महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से बातचीत कर बैराज की ऊंचाई 150 मीटर तक स्वीकृत कराने का आग्रह किया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और राज्य के कई सांसद भी मौजूद थे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि तेलंगाना सरकार तुम्मिदिहेट्टी बैराज का निर्माण 150 मीटर की ऊंचाई पर करना चाहती है, जबकि महाराष्ट्र सरकार ने कथित तौर पर 148 मीटर की ऊंचाई पर ही सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस मतभेद के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।

रेड्डी ने जल शक्ति मंत्री से अनुरोध किया कि वह दोनों राज्यों के बीच समन्वय स्थापित कर इस विवाद का जल्द समाधान निकालें, ताकि परियोजना पर काम आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की सिंचाई जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके लंबित रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें