मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर दी बधाई

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस ( 6 अप्रैल) के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ उन करोड़ों बहुमूल्य समर्थको को हार्दिक शुभकामनाएं दी है जो अपने मताधिकार का प्रयोग करके पार्टी के विचारों का समर्थन करते रहे है।ऋतुराज सिन्हा ने भाजपा के स्थापना दिवस के पूर्व संध्या यानि शनिवार क ाेबयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सेवा के लिए बनी है न कि सत्ता के लिए।आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ कच्छ से लेकर पूर्वोत्तर तक और कश्मीर से लेकर केरल तक अपनी छाप छोड़ी है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता संगठन की सीढ़ियों को चढ़ते चढ़ते मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बिना किसी परिवारवाद , जातिवाद के बन सकता है और यही बात भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सभी राजनैतिक पार्टीयों से भिन्न रखती है।ऋतुराज सिन्हा ने पार्टी के नींव रखने वाले पुरोधाओं के साथ अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का वंदन करते हुए आह्वान किया है कि आइए सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि प्रधानमंत्री मोदी के नेशन फर्स्ट ,एक भारत श्रेष्ठ भारत ,विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर अपनी क्षमता अनुसार योगदान देकर पार्टी के संस्थापक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करे एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प को पूरा करें ।पार्टियां देश में कई है पर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने लोकतंत्र की कोख से जन्म लेकर ,लोकतंत्र के अमृत से पोषित हुई है। देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने हेतु पार्टी के 10 लाख से भी अधिक बूथ अध्यक्षों की टीम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समर्पण भाव से दिन रात देश की सेवा में कार्यरत है और अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर हर बूथ पर इसे त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें