मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सेवानिवृत पत्रकारों को अब 15 हजार रुपये पेंशन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के सेवानिवृत पत्रकारों को अब 15 हजार रुपये पेंशन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ताबड़तोड़ फैसले लेकर विपक्ष की हर चाल को पलट रहे हैं। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों की पेंशन राशि 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए "बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना" के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में भारी बढ़ोतरी की है। अब राज्य के सेवानिवृत पत्रकारों को पहले मिलने वाली 6,000 मासिक की जगह 15,000 प्रतिमाह की सम्मान पेंशन मिलेगी।

इस बारे में उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रूपये की जगह 15 हजार रूपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया गया है। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रूपये की जगह 10 हजार रूपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें