मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 1.33 प्रतिशत रही, खाद्य महंगाई दर लगातार सातवें महीने नकारात्मक जोन में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 1.33 प्रतिशत रही, खाद्य महंगाई दर लगातार सातवें महीने नकारात्मक जोन में

नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत रही है। इसमें नवंबर की खुदरा मुद्रास्फीति दर 0.71 प्रतिशत के मुकाबले 62 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।

' सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया,"दिसंबर 2025 लगातार चौथा महीना है, जब महंगाई दर आरबीआई की ओर से तय किए गए महंगाई के बैंड के निचले स्तर से कम रही है। साथ ही खाद्य महंगाई दर लगातार सात महीनों से नकारात्मक जोन में बनी हुई है।"

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दिसंबर 2025 में शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.03 प्रतिशत थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 0.76 प्रतिशत थी।

इसके अलावा, खाद्य महंगाई दर लगातार नकारात्मक जोन में बनी हुई है। दिसंबर 2025 में यह -2.71 प्रतिशत थी।

दिसंबर 2025 में शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर -3.08 प्रतिशत, जबकि ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर -2.09 प्रतिशत थी।

मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर में हेडलाइन महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में तेजी की वजह पर्सनल केयर, सब्जियों, मांस एवं मछली, अंडों, मसालों और दालों की कीमत बढ़ना है।

मंत्रालय के मुताबिक, आवास महंगाई दर दिसंबर 2025 में 2.86 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर में 2.95 प्रतिशत थी। वहीं, शिक्षा महंगाई दर दिसंबर 2025 में 3.32 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर 2025 में 3.38 प्रतिशत थी।

ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन में महंगाई दर दिसंबर में 0.76 प्रतिशत रही है। नवंबर में यह 0.88 प्रतिशत थी।

इसके अलावा, ईंधन एवं बिजली में महंगाई दर दिसंबर 2025 में 1.97 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर 2025 में 2.32 प्रतिशत थी।

सरकार ने बताया कि दिसंबर में जिन पांच राज्यों में सबसे अधिक खुदरा महंगाई दर रही है, उनमें केरल 9.49 प्रतिशत, कर्नाटक 2.99 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश 2.71 प्रतिशत, तमिलनाडु 2.67 प्रतिशत और जम्मूएंडकश्मीर 2.26 प्रतिशत शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें