मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम घोषित, कांग्रेस-भाजपा में दिखा कड़ा मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्र : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के परिणाम घोषित, कांग्रेस-भाजपा में दिखा कड़ा मुकाबला

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के परिणाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जबकि कुछ स्थानों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।रीवा जिले की सेमरिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए उप निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी पदमा कुशवाहा ने जीत हासिल की। पदमा कुशवाहा को कुल 4391 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की आराधना विश्वकर्मा को 3648 मत मिले। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 8172 मत डाले गए, वहीं 133 मत नोटा के पक्ष में पड़े। चुनाव सविरोध संपन्न हुआ।वहीं, पार्षद पदों के उप चुनाव के परिणाम भी घोषित किए गए। भिंड जिले के लहार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा की संगीता समाधिया विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस की सुमन देवी को पराजित किया। आलमपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 में कांग्रेस की कविता सिंह ने भाजपा के संतराम को हराया।रीवा जिले के सेमरिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक कुमार पांडेय ने भाजपा प्रत्याशी हरी विष्णु केशरी को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। भिंड जिले के मेहगांव नगर पालिका वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा की ज्ञानश्री विजयी रहीं।मंडला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा की कृतिका चौरसिया, देवास जिले के सतवास नगर पालिका वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस की सोनम, बड़वानी जिले के पानसेमल नगर पालिका वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की सलोनी राणा ने जीत दर्ज की।इन उप चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि नगरीय निकायों में कांग्रेस और भाजपा दोनों को मिला-जुला जनादेश मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये परिणाम आगामी चुनावों के लिए दोनों प्रमुख दलों के लिए संकेतक साबित हो सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें