मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पानी की बर्बादी रोकने के लिए एडीएम-एसडीएम की जिम्मेदारी तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राजधानी में भीषण गर्मी के बीच जल संकट से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इसके तहत पूरी दिल्ली में पाइप लाइन के लीकेज से होने वाले पानी की बर्बादी को रोकने के लिए एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने आदेश जारी कर मुख्य सचिव को इस पर अमल करने को कहा है। ये अधिकारी पानी की पाइप लाइनों की मॉनिटरिंग करेंगे और कहीं पर लीकेज मिलता है तो 12 घंटे के अंदर उसको दुरुस्त कराएंगे। इसके अलावा, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों की एक टीम भी तैनात की जाएगी, जो पानी के टैंकरों की व्यवस्था और इससे संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए ‘क्विक रिस्पांस टीम’ के रूप में कार्य करेंगे। आतिशी का कहना है कि दिल्ली में कहीं पर भी पानी की लीकेज बर्दाश्त नहीं की जाएगी, एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होने देंगे।उल्लेखनीय है कि 30 मई को भीषण गर्मी की स्थिति और पानी की बढ़ती मांग के मुद्दे पर दिल्ली सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पांच जून से प्रत्येक जोन में एडीएम व एसडीएम स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की एक टीम भी तैनात की जाएगी, जो पानी के टैंकरों की व्यवस्था और पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए ‘क्विक रिस्पांस टीम’ के रूप में कार्य करेंगे।आतिशी ने निर्देश दिए कि हर क्विक रिस्पॉन्स टीम द्वारा इस संबंध में किए गए सभी निरीक्षणों की एक दैनिक रिपोर्ट शाम 5ः00 बजे तक उनके ऑफिस में जमा करवाई जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें