मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी की अपील का असर, हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले- हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी की अपील का असर, हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता बोले- हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे

नई दिल्ली। पीएम मोदी की ईंधन संरक्षण अपील का हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने समर्थन करते हुए लोक भवन को 'ईंधन संरक्षण क्षेत्र' घोषित किया है। रविवार को कोई भी सरकारी वाहन आयातित ईंधन का उपयोग नहीं करेगा।

रविवार के सभी कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे। इसी के साथ ही जब तक पश्चिम एशिया संकट शांत नहीं हो जाता, राज्यपाल राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सप्ताह में एक दिन सरकारी वाहन की बजाय इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करेंगे।

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संवैधानिक प्रमुखों, मंत्रियों और विधायकों से अपील है कि वे हर हफ़्ते कम से कम एक दिन के लिए सरकारी और निजी वाहनों का इस्तेमाल स्वेच्छा से न करें।

उन्होंने सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से आग्रह किया है कि वे कैंपस में कारपूलिंग, साइकिल चलाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दें।

वोकल फॉर लोकल का जिक्र करते हुए उन्होंने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे विदेशी विकल्पों के बजाय स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और घरेलू पर्यटन को चुनें।

हिमाचल भारत के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक है।

युवाओं से विशेष अपील है कि वे अपने समुदायों में ईंधन संरक्षण के दूत और राष्ट्र निर्माण के नायक बनें। ईंधन के आयात पर बचाया गया हर एक रुपया, भारत के विकास में निवेश किया गया एक रुपया है। हिमाचल प्रदेश ने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और आगे भी करता रहेगा।

पीएम मोदी के राष्ट्रीय आह्वान के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कुछ साहसिक कदमों की घोषणा की है। लोक भवन को 'ईंधन संरक्षण क्षेत्र' घोषित किया गया। रविवार को कोई भी सरकारी वाहन आयातित ईंधन का उपयोग नहीं करेगा रविवार के सभी कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होंगे। सरकारी काफिले का आकार आधा किया गया।

अनावश्यक यात्रा को समाप्त करने के लिए सभी गैर-जरूरी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर स्थानांतरित कर दी गई हैं। रा

राज्य के हेलीकॉप्टर का उपयोग स्थगित, जब तक पश्चिम एशिया संकट शांत नहीं हो जाता और ईंधन की कीमतें स्थिर नहीं हो जातीं, तब तक राज्यपाल राज्य के हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं करेंगे।

राज्यपाल ने निजी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वे सप्ताह में एक दिन अपनी सरकारी गाड़ी का उपयोग नहीं करेंगे, और इसके बजाय इलेक्ट्रिक वाहन या कारपूलिंग का विकल्प चुनेंगे।

बताते चलें कि पीएम मोदी की ईधन संरक्षण को लेकर की गई अपील का दूसरे राज्यों में भी असर देखने को मिल रहा है, कई राज्यों के मंत्रियों और सांसदों ने निजी वाहन की बजाय सार्वजनिक वाहनों से कार्यालय पहुंच रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें