मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

सोलह मामलों में दोषी न्यूजर्सी के डेमोक्रेट सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज का इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन, । रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के 16 मामलों में दोषी ठहराए

जाने के बाद आखिरकार न्यूजर्सी के डेमोक्रेट सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने

अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रॉबर्ट मेनेंडेज ने मंगलवार को कहा कि

उन्होंने अपना इस्तीफा न्यूजर्सी के गवर्नर फिलिप डी. मर्फी को भेज दिया।

यह जानकारी द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दी गई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद उनपर

डेमोक्रेटिक सहयोगियों की तरफ से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था।

उन्होंने कहा है कि मैनहट्टन की संघीय जूरी के पिछले सप्ताह सुनाए गए फैसले

के खिलाफ अपील करेंगे। उल्लेखनीय है कि सीनेट एथिक्स कमेटी के निष्कासित

करने से पहले उन्होंने अपना कार्यकाल महीनों पहले छोड़ने का विकल्प चुना।

उल्लेखनीय

है कि उन्हें मिस्र के एजेंट के तौर पर काम करने के आरोप में भी दोषी

ठहराया गया है। रॉबर्ट मेनेंडेज को शक्तिशाली डेमोक्रेट माना जाता है। 70

वर्षीय मेनेंडेज सातवें ऐसे सीनेटर हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए संघीय

अपराध का दोषी पाया गया है। इन मामलों में उन्हें कितनी सजा मिलेगी यह

अक्टूबर में तय होगा। 29 अक्टूबर को न्यायाधीश सिडनी एच स्टीन सजा

सुनाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें