मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल बस दुर्घटना : तीन दिनों में सिर्फ 5 शव बरामद, हादसे के बाद कुल 65 लोग हुए थे लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू, । शुक्रवार को तड़के नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हुई

दो बसों में सवार 65 यात्रियों में की तलाश में चलाए गए बचाव एवं राहत

अभियान के दौरान अबतक सिर्फ 5 शव बरामद हुए हैं। खोजी काम का दायरा 150

किलोमीटर तक करने के बाद भी रविवार सुबह तक खास सफलता नहीं मिली। यहां तक

कि हादसे का शिकार हुई दोनों बसों का भी अबतक कोई पता नहीं चला है।

शनिवार

को मिले तीन शव के बाद रविवार सुबह दो और शव बरामद हुए। चितवन के प्रमुख

जिलाधिकारी इन्द्रदेव यादव ने बताया कि आज दोनों शव पूर्वी नवलपरासी जिले

के गोलाघाट के पास से बरामद किए गए। हालांकि दोनों शवों की अब तक पहचान

नहीं हो पाई है। शनिवार सुबह सबसे पहला शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान

भारतीय नागरिक के रूप में हुई थी। शनिवार दोपहर को दो और शव बरामद किए गए

थे।

राहत व खोजी का काम आज तीसरे दिन भी किया जा रहा है। प्रमुख

जिलाधिकारी ने बताया कि वाटर ड्रोन, सेनोर कैमरा, गोताखोर सहित नेपाली सेना

और सशस्त्र प्रहरी के 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे

हुए हैं। बस को ढूंढ़ने के लिए आज से बडे़-बडे़ चुम्बकों का प्रयोग किया जा

रहा है। खोजी और राहत का दायरा 150 किमी दूर तक किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें