मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत शुरू, गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच सीओ ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ब्रह्मोत्तर बांध की मरम्मत शुरू, गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच सीओ ने किया निरीक्षण

भागलपुर। लगातार हो रही बारिश और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गोपालपुर प्रखंड स्थित ब्रह्मोत्तर बांध की सुरक्षा के लिए जलसंसाधन विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है।

बारिश के कारण बांध में हुए कटाव को दुरुस्त करने के लिए विभागीय स्तर पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

गोपालपुर के अंचलाधिकारी रौशन कुमार ने ब्रह्मोत्तर बांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बांध की संवेदनशीलता का जायजा लिया और मौके पर मौजूद जलसंसाधन विभाग के कनीय अभियंता संजीव कुमार से चल रहे फ्लड फाइटिंग और रिपेयरिंग कार्य की विस्तृत जानकारी ली।

सीओ ने बताया कि पूरे बांध की निगरानी की जा रही है और जहां भी कटाव या आवश्यकता दिख रही है, वहां जलसंसाधन विभाग तुरंत मरम्मत करा रहा है। बांध पर कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

निरीक्षण के दौरान इस्माइलपुर-बिंट टोली बांध के स्पर संख्या 8 और 9 के बीच दोबारा हुए अतिक्रमण का मामला भी गरमाया। पूछने पर सीओ रौशन कुमार ने कहा कि यदि बांध पर दोबारा अतिक्रमण हुआ है, तो उसे जल्द ही हटाया जाएगा। पिछली बार भी प्रशासन ने इसे मुक्त कराया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान बांध पर बने अवैध घरों और अतिक्रमण के कारण जलसंसाधन विभाग और जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य चलाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी थी।

जिला आपदा प्रबंधन शाखा और जल संसाधन विभाग पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए पत्र जारी कर चुके हैं। अगर समय रहते इसे नहीं हटाया गया, तो इस बार भी आपदा के समय बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें