मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

ई-कॉमर्स कंपनियों से बोर्नविटा को 'हेल्थ ड्रिंक' श्रेणी से हटाने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों से बोर्नविटा को 'स्वास्थ्य पेय' श्रेणी से हटाने को कहा

नई

दिल्ली । सरकार ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से अपनी

वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से बोर्नविटा सहित सभी पेय पदार्थों को 'हेल्थ

ड्रिंक' की कैटेगरी से हटाने को कहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग

(एनसीपीसीआर) की रिपोर्ट के बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यह

निर्देश जारी किए हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की

ओर से जारी एक अधिसूचना में सभी ई-कॉमर्स कंपनियों से कहा गया है कि वे

अपनी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म से बोर्नविटा सहित सभी पेय पदार्थों को 'हेल्थ

ड्रिंक' की कैटेगरी से हटा दें। मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में कहा कि

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक लीगल बॉडी की जांच में पाया है कि

'हेल्थ पेय डेफिनेशन नहीं है।

इससे पहले 2 अप्रैल को

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सभी ई-कॉमर्स

कंपनियों से अपनी वेबसाइट्स पर बेचे जाने वाले फूड प्रोडक्ट्स को उचित

कैटेगरी में डालने को कहा था। इसके साथ ही अथॉरिटी ने किसी भी पेय पदार्थ

की बिक्री बढ़ाने के लिए हेल्थ ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक जैसे शब्दों का

दुरुपयोग नहीं करने के लिए भी कहा था।

उल्लेखनीय है कि एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन एनर्जी ड्रिंक और स्पोर्ट्स ड्रिंक का मौजूदा मार्केट साइज 4.7 अरब डॉलर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें