मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में न शामिल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- यह निजता का सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन में न शामिल होने पर कांग्रेस ने दी सफाई, कहा- यह निजता का सम्मान

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में कांग्रेस के किसी बड़े नेता के नहीं पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस को यह नागवार गुजरा और उसने सोमवार को सफाई में कहा कि डॉ. सिंह के परिवार की निजता को सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार (संचार विभाग) के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि परिवार की निजता का सम्मान करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों को चुनने और विसर्जित करने के लिए परिवार के साथ नहीं गए। हमारे प्रिय दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निवास पर परिवार से मुलाकात की थी। उनसे चर्चा करने के बाद यह महसूस किया गया कि चूंकि अंतिम संस्कार के समय परिवार को कोई निजता नहीं मिली और परिवार के कुछ सदस्य चिता स्थल पर नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्हें फूल चुनना और अस्थियों के विसर्जन के लिए कुछ निजता देना उचित होगा, क्योंकि यह वक्त करीबी परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक रूप से पीड़ादायक और कठिन होता है।गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्य रविवार सुबह निगमबोध घाट पहुंचकर अस्थियां चुनीं और उन्हें यमुना नदीं पर निर्मित अस्थ घाट ले गए। सिख रीति रिवाज के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह की अस्थियों को परिवार के सदस्यों ने मजनू का टीला गुरुद्वारे निकट यमुना नदी में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीनों पुत्रियां क्रमशः उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह तथा कुछ अन्य रिश्तेदार मौजूद रहे।इसके बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, "आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे। सादर नमन"दरअसल, इसी के बाद भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "यह देखकर बहुत दुख हुआ कि डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां चुनने के लिए कांग्रेस या गांधी परिवार का एक भी सदस्य नहीं आया। मीडिया का ध्यान खींचने और राजनीति करने के लिए कांग्रेस मौजूद थी लेकिन जब उन्हें सम्मान देने की बात आई तो वे नदारद हो गए। वाकई शर्मनाक है।"केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को डॉ. सिंह के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में किसी बड़े कांग्रेस नेता के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस की आलोचना की थी। पुरी ने कहा था कि कांग्रेस के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन जब डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियों को प्रवाहित करना था तो उस दौरान कांग्रेस का कोई नेता वहां नहीं पहुंचा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें