मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में झमाझम बारिश से राहत, 30 जिलों में अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में झमाझम बारिश से राहत, 30 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर। प्रदेश में मानसून पूरे जोरों पर है और बारिश का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई, जिससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ क्षेत्रों में जलभराव और उमस ने परेशानी भी बढ़ाई। मौसम विभाग ने शनिवार को जयपुर समेत राज्य के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सवाई माधोपुर, बूंदी और टोंक में भारी बारिश की चेतावनी दी है।माैसम विभाग की रिपाेर्ट के अनुसार राज्य में मानसून की ट्रफ लाइन फिलहाल बीकानेर और जयपुर के ऊपर से गुजर रही है, जिससे पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में खासतौर पर बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीते 24 घंटे में जालोर में सबसे अधिक 136.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि जैसलमेर के पोकरण में 128 मिलीमीटर और सीकर में 39 मिलीमीटर बारिश हुई। वनस्थली, पाली, दौसा और झुंझुनूं सहित अन्य कई जिलों में भी अच्छी बरसात हुई। जयपुर में दिनभर उमस बनी रही, लेकिन दोपहर बाद घटाएं छा गईं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।पूर्वी राजस्थान के जिलों दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक और कोटा में शुक्रवार को बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में धूप खिली रही, जिससे तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच पहुंच गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा।कोटा बैराज से पानी छोड़ने के बाद धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल नदी का जलस्तर 127 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 130.79 मीटर है। जलस्तर में हो रही तेजी को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक बनी हुई है।मौसम विभाग ने शनिवार को कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 26 अन्य जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। अगले दो से तीन दिन तक कोटा और उदयपुर संभाग में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें