पहली बार नौकरी करने वालों और कंपनियों को मिलेगी राहत , MODI सरकार की ₹1 लाख करोड़ की ELI योजना को मंजूरी
पहली बार नौकरी करने वालों और कंपनियों को मिलेगी राहत , MODI सरकार की ₹1 लाख करोड़ की ELI योजना को मंजूरी
नई दिल्ली, 1 जुलाई 2025 – देश में युवाओं को नौकरी देने और कंपनियों को ज्यादा रोजगार पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने एक बड़ी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का नाम है ELI योजना (Employment Linked Incentive Scheme) यानी रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना। इसका मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी मिले, खासकर पहली बार काम शुरू करने वाले युवाओं को, और कंपनियां भी नए लोगों को नौकरी देने के लिए प्रेरित हों।
क्या है इस योजना का मकसद?
आने वाले दो सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है।
इसमें से 1.92 करोड़ लोग ऐसे होंगे जो पहली बार नौकरी शुरू करेंगे।
सरकार इसके लिए ₹99,446 करोड़ रुपये खर्च करेगी और योजना 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी।
यह योजना खासकर विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) सेक्टर पर ज़ोर देती है, लेकिन सभी सेक्टर को शामिल करती है।
part A – पहली बार नौकरी करने वालों के लिए फायदा
अगर कोई युवा पहली बार नौकरी कर रहा है और वह EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में रजिस्टर है, तो उसे सरकार की तरफ से ₹15,000 तक का एक महीने का वेतन दो किश्तों में मिलेगा।
पहली किश्त – नौकरी शुरू करने के 6 महीने बाद
दूसरी किश्त – 12 महीने की सेवा पूरी करने और फाइनेंशियल लिटरेसी (वित्तीय साक्षरता) की ट्रेनिंग लेने के बाद
इस पैसे का एक हिस्सा बचत खाते में जमा होगा, जिसे बाद में निकाला जा सकता है। इससे बचत की आदत भी बढ़ेगी।
Part B – कंपनियों को मिलेगा प्रोत्साहन
जो कंपनियां नए लोगों को नौकरी देंगी, उन्हें सरकार की तरफ से हर महीने एक तय रकम दी जाएगी।
अगर किसी कर्मचारी का वेतन 10,000 रुपये तक है, तो कंपनी को ₹1,000 प्रति माह
अगर वेतन 10,000 से 20,000 के बीच है, तो ₹2,000 प्रति माह
और अगर वेतन 20,000 से ऊपर (₹1 लाख तक) है, तो ₹3,000 प्रति माह
ये प्रोत्साहन 2 साल तक मिलेगा, और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए इसे 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी को पात्र होने के लिए क्या करना होगा?
कंपनी को EPFO में रजिस्टर्ड होना चाहिए
उसे कम से कम 6 महीने तक लगातार रोजगार देना होगा
और कम से कम 2 (छोटी कंपनियों के लिए) या 5 (बड़ी कंपनियों के लिए) नए लोगों को नौकरी पर रखना होगा
पैसे का भुगतान कैसे होगा?
पहली बार नौकरी करने वालों को पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे उनके खाते में मिलेगा
कंपनियों को पैसा उनके PAN लिंक्ड बैंक खाते में दिया जाएगा
इस योजना से देश को क्या फायदा होगा?
युवाओं को नौकरी मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो पहली बार वर्कफोर्स से जुड़ रहे हैं
कंपनियों को नौकरी देने में मदद मिलेगी, जिससे वे ज्यादा कर्मचारियों को रख सकेंगी
लोगों को EPFO जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फायदा मिलेगा
भारत का वर्कफोर्स औपचारिक और संगठित होगा – यानी सबको भविष्य निधि, बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी
MODI सरकार की ELI योजना एक बहुत साधारण और प्रभावी तरीका है रोजगार बढ़ाने का। इससे युवा भी आगे बढ़ेंगे और कंपनियों को भी मजबूती मिलेगी। यह योजना सिर्फ एक स्कीम नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।





