मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

रिलायंस फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली । उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 2025 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। आरआईएल ने पिछले चार वर्षों में 67 पायदान की छलांग लगाई है।फॉर्च्यून ग्लोबल की बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज नवीनतम सूची में 88वें स्थार पर है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 31 मार्च 2025 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्त वर्षों के लिए कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों को रैंक करती है। इस साल फॉर्च्यून की ग्लोबल 500 सूची में भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम 95वें स्थान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में शामिल होने का 22वां साल है, जो भारत की किसी भी अन्य निजी क्षेत्र की कंपनी की तुलना में काफी लंबा है।फॉर्च्यून ग्लोबल ने तेल से लेकर दूरसंचार और खुदरा क्षेत्र की इस कंपनी को नवीनतम सूची में 88वें स्थान पर रखा गया है, जो 2024 में 86वें स्थान से नीचे है। हालांकि, कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की भारी बढ़त हासिल की है, जो 2021 में 155वें स्थान पर थी। इस तरह कंपनी ने पिछले चार साल में 67 पायदान की छलांग लगाई है।उल्‍लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,071,174 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च समेकित सकल राजस्व दर्ज किया है। ये साल-दर-साल 7.1 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही 183,422 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया है, जो साल-दर-साल 2.9 फीसदी अधिक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें