मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

रेखा गुप्ता ने मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेखा गुप्ता ने मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विश्व के सबसे उम्रदराज मैराथन 114 वर्षीय धावक सरदार फौजा सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं।रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि विश्व के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। अपनी विलक्षण जीवटता, अनुशासन और अद्वितीय ऊर्जा से उन्होंने न केवल खेल जगत को गौरवान्वित किया बल्कि फिटनेस और आत्मबल के प्रतीक बनकर युवाओं को भी प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि सदी पार कर चुका एक ऐसा धावक जिसने साबित किया कि आयु नहीं संकल्प मायने रखता है। गुप्ता ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।उल्लेखनीय है कि विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर जिले में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह 114 वर्ष के थे और अपने पैतृक गांव ब्यास में टहलने निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम को उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी जालंधर पुलिस और उनके जीवन पर पुस्तक ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखने वाले लेखक खुशवंत सिंह ने दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें