मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति करें सुनिश्चित : नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति करें सुनिश्चित : नीतीश कुमार

गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध बिजली की आपूर्ति करें सुनिश्चित : नीतीश कुमार

गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने डीएम को दिए दिशा-निर्देश

-बीते 30 मई को लू से 14 लोगों की मौत

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप से राज्य में उत्पन्न आपदा की स्थिति के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं। साथ ही लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की व्यवस्था की जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से तैयार रखें। गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।दूसरी ओर, आपदा प्रबंधन विभाग ने बिहार में बीते दिन यानी 30 मई को भीषण गर्मी और लू से मारे गए लोगों की अधिकारिक सूची जारी की है। इसके मुताबिक गर्मी-लू से कुल 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इसमें 10 चुनाव कर्मी एवं चार अन्य व्यक्ति हैं। मृतकों में भोजपुर जिले में पांच चुनाव कर्मी, रोहतास जिले में तीन चुनाव कर्मी, कैमूर जिले में एक चुनाव कर्मी तथा औरंगाबाद जिले में एक चुनाव कर्मी के अलावा चार अन्य व्यक्ति है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें