मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन आज से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,

5 फरवरी । रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर गेंहू

खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन आज (सोमवार) से प्रारंभ हो रहा है। कृषक

अपनी उपज बेचने के लिए आगामी मार्च तक समिति/समूह स्तरीय निर्धारित पंजीयन

केन्द्रों पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद 15 मार्च से

खरीदी शुरू होने की संभावना है।

कृषि उपसंचालक केसी वास्केल ने

बताया कि शासन द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2275

रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2023-24 समर्थन

मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन का कार्य ई-उपार्जन पोर्टल पर

पांच फरवरी से एक मार्च तक होगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल

तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान निर्धारित

केन्द्रों में अपना ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएं।

उन्होंने बताया कि

किसान स्वयं अपने मोबाईल से घर बैठे किसान एप के माध्यम से पंजीयन करा

सकते हैं। इससे किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाइन लगाकर पंजीयन कराने

की समस्या से मुक्ति मिलेगी। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील

कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र तथा सहकारी समितियों एवं विपणन

संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र एवं एमपी किसान एप पर पंजीयन

निःशुल्क करवा सकते हैं।

उनका इसके साथ ही कहना यह भी था कि 50

रुपये का शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा

केन्द्र, साइबर कैफे एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर

पंजीयन करा सकते हैं। एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक

सेवा केन्द्र पंजीयन केन्द्र पर किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए

सूचना बोर्ड प्रदर्शित किया जाएगा। पंजीयन की जानकारी मुनादी, एसएमएस,

व्हाट्सएप ग्रुप तथा अन्य माध्यम से दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि

पंजीयन के समय किसान आधार संख्या से लिंक बैंक खाते दर्ज करें जिससे ऑनलाइन

भुगतान किया जा सके। पंजीयन कराने के लिए किसान को बोये गये खेत के खसरा

नंबर की ऋण पुस्तिका, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी देकर अपना पंजीयन

करा सकते हैं। बटाईदार एवं सिकमी किसानों के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन की

व्यवस्था की गयी है। केवल पंजीकृत किसानों को ही गेंहू उपार्जन का लाभ दिया

जायेगा। पंजीयन कराते समय किसानों को पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे

समग्र आईडी, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, पास बुक, मोबाईल नंबर उपलब्ध कराना

अनिवार्य होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें