मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल ने महिला आयोग के सभी संविदा कर्मियों को हटाने के मामले में कहा, वापस दिलवाऊंगा नौकरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केजरीवाल ने महिला आयोग के सभी संविदा कर्मियों को हटाने के मामले में कहा, वापस दिलवाऊंगा नौकरी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के मामले में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी जिन बहनों को महिला आयोग से निकला गया है, मैं उन्हें भरोसा दिलाता हू कि उन्हें उनकी नौकरी वापिस दिलवाऊंगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। यह बातें केजरीवाल ने एक्स पर लिखी।उल्लेखनीय है कि एलजी की मंजूरी के बाद डब्ल्यूसीडी मंत्रालय के अप्रैल 2024 के आदेश के अनुपालन में कल इन संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने का आदेश पारित किया गया था। महिला आयोग के संविदा कर्मियों की भर्ती को लेकर लंबे वक्त से विवाद चला आ रहा है।वहीं इस आदेश के बाद दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का भी बयान सामने आया था।उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि, "मैं डीसीडब्ल्यू में कार्यरत मेहनती संविदा कर्मचारियों को अचानक हटाए जाने की कड़ी निंदा करती हूं। इन लोगों ने राजधानी में महिलाओं के लिए काम करने में अपना दिल और आत्मा लगा दी है। दरअसल, जब से दिल्ली सरकार ने इनका फंड बंद किया है, तब से ये कई महीनों से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। डीसीडब्ल्यू के वर्तमान सदस्य सचिव का यह आदेश गैरकानूनी और दुर्भावनापूर्ण है। मैं दिल्ली सरकार और माननीय एलजी से अपील करती हूं कि इस आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और आयोग के कर्मचारियों को बहाल किया जाए। दिल्ली सरकार को दिवाली से पहले उन्हें वेतन भी देना चाहिए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें