मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य विभाग की बहाली रद्द,जारी हुआ अधिसूचना -45 सौ अनारक्षित श्रेणी में जीरो बहाली का विज्ञापन हुआ था जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्वास्थ्य विभाग की बहाली रद्द,जारी हुआ अधिसूचना   -45 सौ अनारक्षित श्रेणी में जीरो बहाली का विज्ञापन हुआ था जारी

स्वास्थ्य विभाग की बहाली रद्द,जारी हुआ अधिसूचना

-45 सौ अनारक्षित श्रेणी में जीरो बहाली का विज्ञापन हुआ था जारी

पटना।बिहार के स्वास्थ्य विभाग से बीते दिनों 4500 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की वैकेंसी आई थी।इसमें सामान्य वर्ग के लिए एक भी सीट नहीं थी. सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जतानी शुरू की तो मामला तूल पकड़ना शुरु किया तो नीतीश सरकार को बैकफुट पर होना पड़ा और आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने बहाली रद्द कर दिया है।बिहार के स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ अफसरों के 4500 पद पर निकली भर्ती को रद्द कर दिया गया है. इस संबंध में मंगलवार को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।अभी से कुछ दिन पहले ही इस वैकेंसी को निकाला गया था। इस बहाली में सामान्य श्रेणी के लिए एक भी पद नहीं थे जिसका लगातार छात्र विरोध कर रहे थे। पिछले तीन दिनों से अभ्यर्थी सोशल मीडिया पर सवर्ण विरोधी बीजेपी लिखकर इसे ट्रेंड करवा रहे थे।ऐसे में अब इस वैकेंसी को रद्द कर दिया गया है।इसके बाद जब सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जतानी शुरू की तो मामला सुर्खियों में आ गया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरा मामला उन्हें पता नहीं है. वे स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में बात करेंगे।उन्होंने कहा किसी को भी निराश नहीं किया जाएगा और जिसका जो हक है, वह उसे दिया जाएगा।वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो रही थी और 30 अप्रैल आवेदन की आखिरी तिथि थी। बता दें कि सामान्य श्रेणी के लिए 0, ईबीसी के लिए 1345, ईबीसी महिला के लिए 331, बीसी के लिए 702, बीसी महिला के लिए 259, एससी के लिए 1279, एससी महिला के लिए 230, एसटी के लिए 95, एसटी महिला के लिए 36, ईडब्ल्यूएस के लिए 145 और ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 78 सीटें थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें