मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

रील बनाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रील बनाने के दौरान गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत माणिक सरकार घाट पर बीते रविवार दोपहर रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर दिया है।रविवार करीब ढाई बजे युवक रील बनाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल जोगसर थाना को सूचना दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को इसकी जानकारी दी गई।एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद दोबारा खोजो अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आज युवक का शव गंगा से बरामद किया गया।मृतक की पहचान माणिक सरकार घाट के पास रहने वाले प्रवीण कुमार, पिता मंगल कुमार के रूप में हुई है।इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय निवासी सह भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सोलंकी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्वयं गंगा में उतरकर युवक को खोजने का प्रयास किया। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतक का घर घटनास्थल के पास ही था, इसके बावजूद उसके परिवार वालों को इस घटना की जानकारी शव बरामद होने के बाद ही मिल सकी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें