मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

रिकॉर्डतोड़ गर्मी: दक्षिण कोरिया में जुलाई रहा तीसरा सबसे गर्म महीना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिकॉर्डतोड़ गर्मी: दक्षिण कोरिया में जुलाई रहा तीसरा सबसे गर्म महीना

सोल,। दक्षिण कोरिया हीट वेव की चपेट में है। बढ़ा तापमान दिन पर दिन नए रिकॉर्ड गढ़ रहा है। इस वर्ष जुलाई का महीना रिकॉर्ड पर तीसरा सबसे गर्म जुलाई दर्ज किया गया। देश के मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि जुलाई के दौरान देश का औसत तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोरिया मौसम प्रशासन (केएमए) के अनुसार, 1973 से उपलब्ध आंकड़ों में सबसे अधिक औसत जुलाई तापमान 1994 में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दूसरे स्थान पर पिछले वर्ष का 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष का औसत तापमान तीसरा सबसे अधिक रहा।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि, जुलाई में देशभर में 'उष्ण रातों' (ट्रॉपिकल नाइट्स) की औसत संख्या 9.7 दिन रही, जो अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। 'उष्ण रात' उस स्थिति को कहा जाता है, जब रात के दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना रहता है।

मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी क्षेत्र के और इलाकों में उच्चतम स्तर की हीटवेव चेतावनी जारी कर दी। इसके साथ ही ग्रेटर सोल क्षेत्र के 43 प्रतिशत हिस्से में अब उच्चतम स्तर का हीट अलर्ट लागू हो गया है।

केएमए के अनुसार, बुधवार सुबह 11 बजे से इंचियोन के दक्षिणी हिस्से और ग्योंगगी प्रांत के नौ शहरों एवं जिलों, जिनमें ग्वांगम्योंग, योनचॉन और ह्वासियोंग शामिल हैं, में उच्चतम स्तर की हीटवेव चेतावनी प्रभावी हो गई।

इसके बाद राजधानी क्षेत्र के 46 मौसम सलाहकार क्षेत्रों में से 20 इस श्रेणी में आ गए हैं। वहीं, दक्षिण चुंगच्योंग प्रांत के चेओंगयांग में भी पहली बार यह उच्चतम चेतावनी जारी की गई है।

मंगलवार को पहली बार पूरे सोल में अत्यधिक हीटवेव चेतावनी लागू की गई थी।

केएमए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जब महसूस किया जाने वाला तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने का अनुमान हो, अथवा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना हो, तब यह चेतावनी जारी की जाती है।

दक्षिण कोरिया इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सामना कर रहा है।

दक्षिण-पूर्वी शहर यांगसान में हाल ही में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 1904 में आधुनिक मौसम रिकॉर्ड शुरू होने के बाद देश का सर्वाधिक तापमान है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) के अनुसार, 15 मई से 4 अगस्त तक हीटवेव के कारण 2,221 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार ने लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और बाहरी काम करने वाले श्रमिकों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें