मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ छात्रों-शिक्षकों ने कराया पंजीकरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ छात्रों-शिक्षकों ने कराया पंजीकरण

- 29 जनवरी को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम

नई

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बातचीत कार्यक्रम ‘परीक्षा पे

चर्चा 2024’ के 7वें संस्करण के लिए शुक्रवार तक माईगॉव पोर्टल पर एक करोड़

से अधिक स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है।

प्रतियोगिता

में भाग लेने के लिए कक्षा 6 से 12वीं के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों

के लिए ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता 11 दिसंबर, 2023 से 12 जनवरी के बीच

माईगॉव पोर्टल पर लाइव है। 5 जनवरी तक 90 लाख से अधिक छात्र, 8 लाख से अधिक

शिक्षक और लगभग 2 लाख अभिभावक अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।

शिक्षा

मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “यह देश भर के छात्रों के

बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है, जो इस विशिष्ट कार्यक्रम में भाग लेने और

प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।”

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने इस अनूठे इंटरेक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा

(पीपीसी) में देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी छात्र, अभिभावक और शिक्षक

परीक्षाओं और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के

लिए उनके साथ बातचीत करते हैं। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा

एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले छह वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा

रहा है।

इस वर्ष कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम,

प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे।

प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक और कला

उत्सव और वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के लिए

विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है।

परीक्षा पे चर्चा

युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें