मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए 15 करोड़ दिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के 12,500

बच्चों की शिक्षा के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में 15 करोड़ रुपये

का योगदान दिया है। मंगलवार को आरईसी फाउंडेशन में कॉर्पोरेट सामाजिक

उत्तरदायित्व (सीएसआर) की कार्यकारी निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष

के सचिव को एक चेक सौंपा। इस राशि का उपयोग पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों

की शिक्षा के लिए किया जाएगा।

इस मौके पर आरईसी की ओर से

कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) तरुणा गुप्ता और केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव

कमोडोर एचपी सिंह द्वारा नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस

मौके फाउंडेशन के ईडी-सीएसआर तरुणा गुप्ता ने कहा, "आरईसी फाउंडेशन में हम

अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों द्वारा किए गए बलिदानों का सम्मान

करने के महत्व में विश्वास करते हैं। सशस्त्र बलों में हमारा योगदान झंडा

दिवस कोष उनके कल्याण और भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

सशस्त्र

बल झंडा दिवस कोष के सचिव कमोडोर एचपी सिंह ने कहा, "हम आरईसी फाउंडेशन के

समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं।" "15 करोड़ रुपये का उनका योगदान पूर्व

सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सहायता और कल्याण कार्यक्रम प्रदान करने

के हमारे प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा।"

आरईसी लिमिटेड,

विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और

एक अग्रणी एनबीएफसी है। यहां पर सशस्त्र बल झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ) की

स्थापना सशस्त्र बलों के दिग्गजों, विधवाओं और उनके आश्रितों के साथ-साथ

पैराप्लेजिक सैनिकों के पुनर्वास के लिए बनाए गए संस्थानों और संगठनों की

सहायता के उद्देश्य से की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें