मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया प्रस्ताव अवैध, असंवैधानिकः तरुण चुघ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया प्रस्ताव अवैध, असंवैधानिकः तरुण चुघ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा लाया गया प्रस्ताव अवैध और असंवैधानिक तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। अनुच्छेद 370 और 35ए को सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा और राज्यसभा ने निरस्त कर दिया था। 5 अगस्त 2019 को देश की सर्वोच्च अदालत ने इस पर अपनी मुहर लगाई थी। मीडिया से बातचीत में चुघ ने कहा कि देश जानना चाहता है कि क्या कांग्रेस एनसी के प्रस्ताव पर उनके साथ है? अनुच्छेद 370 और 35ए वापस या उनके खिलाफ? भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देग। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सभी भाजपा विधायक योद्धा बनकर देश विरोधी ताकतों का सामना कर रहे हैं, हम पीछे नहीं हटेंगे।तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुआ आतंकवादी हमला कायरतापूर्ण और निंदनीय कृत्य है। यह न सिर्फ निर्दोष जिंदगियों पर हमला है बल्कि मानवता पर हमला है। जो लोग अपने गांव अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उन पर हमला करना आतंक जैसे कृत्यों का हम डटकर सामना करेंगे और सुरक्षा बलों पर हमें पूरा विश्वास है। जम्मू कश्मीर में हर आतंकी साजिश को हमने पहले भी नष्ट किया है, समाप्त किया है, आगे भी नष्ट किया जाएगा ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें