मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान शुरु, नौ बजे तक 7.96 प्रतिशत वोट पड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान के बाड़मेर

लोकसभा क्षेत्र के चौहटन विधानसभा के दुधवा खुर्द गांव में एक पोलिंग बूथ

पर बुधवार सात बजे से पुनर्मतदान शुरु हुआ। इस लोकसभा क्षेत्र में दूसरे

चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। सुबह नौ बजे तक एक बूथ पर 7.96

प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग शुरू होने के साथ बूथ पर लंबी-लंबी लाइनें लग

गई। प्रशासन व पुलिस की ओर से कड़े बंदोबस्त किए हुए थे।

उल्लेखनीय

है कि मतदान दिवस 26 अप्रैल को चौहटन विधानसभा के बूथ नंबर 50 राजकीय उच्च

माध्यमिक विद्यालय, दुधवा खुर्द पर मत की गोपनीयता भंग होने की शिकायत

प्राप्त होने के बाद पुनर्मतदान किया जा रहा है। पोलिंग बुधवार को सुबह 7

बजे शुरू हुई। इस बूथ पर 1294 वोटर्स है, जो अपने मत का दोबारा प्रयोग

करेंगे। 26 अप्रैल को वोटिंग के दिन यहां पर कुल 1294 में से 1120 वोट पड़े

थे। 86.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बुधवार सुबह से महिलाओं और पुरुषों में

दोबारा वोट देने के लिए उत्साह नजर आया। बूथ पर सुबह से लंबी-लंबी लाइनें

लग गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान

तिथि पर मतदान बूथ पर पंजीकृत समस्त कार्यरत एवं कामगार मतदाताओं के लिए

संवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया गया है। बूथ स्थल पर आज राजकीय उच्च माध्यमिक

विद्यालय दुधवा खुर्द में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान

समाप्ति तक मतदान केन्द्र में समाहित क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया

गया है। इस मतदान बूथ की वेबकास्टिंग की जा रही है।

गुप्ता

ने बताया कि मतदान के बाद निर्वाचन सामग्री का संग्रहण राजकीय स्नातकोत्तर

महाविद्यालय बाड़मेर में किया जाएगा। सामग्री संग्रहण के तुरन्त पश्चात

बुधवार को रात्रि 9 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर स्थित जिला

निर्वाचन कक्ष में मतदान दस्तावेजों की संवीक्षा (स्क्रुटनी) का कार्य

निर्वाचन पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थीगण एवं

उनके निर्वाचन अभिकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें