मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : बैतूल के चार मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान के लिए चुनाव आयोग को भेजा प्रस्ताव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चार मतदान केन्द्रों की

ईवीएम जलने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग को

मुलताई के चार पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा है। मुलताई

विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम गौला के पास मंगलवार रात लोकसभा चुनाव के

छह मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टी के साथ बैतूल लौट रही बस में अचानक आग

लग गई थी।

बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया कि

मंगलवार को तीसरे चरण में चुनाव संपन्न होने के बाद छह मतदान केंद्रों से

मतदान दल ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर लौट रहे थे। मंगलवार रात करीब 11.30

बजे बस के गियर बॉक्स में आग लग गई। आग लगते ही उसमें सवार कर्मचारियों ने

सामने का दरवाजा लॉक होने के कारण पीछे के दरवाजे और खिड़की को तोड़ा और बस

से कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन ईवीएम समेत मतदान सामग्री को नुकसान पहुंचा

है।

इसी दौरान सूचना मिलने पर मुलताई और बैतूल से दमकल वाहन मौके

पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह

जलकर खाक हो गई। इस हादसे में दो ईवीएम जल गई हैं, जबकि कुल चार ईवीएम को

कुछ नुकसान पहुंचा है। बस में 36 लोग सवार थे।

बैतूल कलेक्टर एवं

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिस बस में आग

लगी थी, उसमें मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर, 276 डूडर , 277

गेहूबारसा, 278 गेहूं बारसा क्रमांक 2, 279 कुंदारैयत और 280 चिखली माल

केंद्रों के मतदान कर्मी सहित मतदान सामग्री थी। घटना की जानकारी मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को दे दी गई है। इसके आधार पर मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग को मुलताई के चार मतदान केन्द्रों पर

पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव भेजा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें