मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 6 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी, 6 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर क्रमशः 1 अप्रैल और 5 अप्रैल तक चलेंगी।बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा में सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सैकंडरी परीक्षाओं में 6 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को हिंदी, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 21 मार्च को विज्ञान, 26 मार्च को गणित और 1 अप्रैल को तृतीय भाषा के प्रश्नपत्र होंगे। सीनियर सैकंडरी परीक्षाओं के लिए 6 मार्च को मनोविज्ञान, 8 मार्च को भूगोल, लेखाशास्त्र और भौतिक विज्ञान, 10 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, 18 मार्च को अर्थशास्त्र और जीव विज्ञान, 29 मार्च को गणित तथा 5 अप्रैल को हिंदी साहित्य और अन्य भाषाओं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मूक-बधिर छात्रों के लिए भी विशेष परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें